फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 child laborers rescued in Sikri

सीकरी में 35 बाल श्रमिक मुक्त कराए

Fri, 29 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 29 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
35 child laborers rescued in Sikri
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, श्रम विभाग, एनजीओ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सीकरी के सात प्रतिष्ठानों से 35 बाल श्रमिक मुक्त कराए। इनको पंचशील आश्रय गृह भेज दिया गया है। एनजीओ के जेआर सरन ने पूरन चंद, गजराज, सोवरन, नरेश और राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट के पदाधिकारियों ने बताया कि काफी दिनों से कस्बे में स्थित दरी कारखानों, बाइक रिपेयरिंग, मिठाई विक्रेताओं समेत आदि स्थानों पर बाल श्रम कराए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार को श्रम विभाग और पुलिस के साथ मिलकर सात प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। टीम ने सात बालिकाएं समेत 35 बाल श्रमिक मुक्त कराए। इनमें से तीन बच्चों को राजस्थान से मजदूरी कराने के लिए लाया गया था। प्रतिष्ठान स्वामियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जानकारी पर बच्चों के अभिभावक भी थाने आ गए। मुक्त कराए बच्चों को आगरा के पंचशील आश्रय गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed