{"_id":"5ae86ead4f1c1b23338b6109","slug":"31525182125-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बुग्गी, मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बुग्गी, मजदूर की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बुग्गी, मजदूर की मौत
मैनपुरी। गांव नेकामऊ स्थित भट्टा के पास बुग्गी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बुग्गी पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव सराय मद्दू निवासी रक्षपाल (30) गांव नेकामऊ स्थित भट्ठा पर बुग्गी से ईंट ढोने का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे वह बुग्गी से ईंट लेने जा रहा था। तभी जीटी रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बुग्गी को चपेट में ले लिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। वहीं बुग्गी में लगे घायल घोड़े को भी पशु चिकित्सकों ने उपचार किया। हादसे में मजदूर की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।