फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गांव रठेरा में आग, हजारों का नुकसान

गांव रठेरा में आग, हजारों का नुकसान

Fri, 06 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गांव रठेरा में आग, हजारों का  नुकसान
आग - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। गांव रठेरा में गुरुवार-शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से घर के बाहर रखी हुई सरसों की फसल, भूसे की बुर्जी और बिटोरा जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक हजारों रुपये की फसल और भूसा जल चुका था।
विज्ञापन


गांव रठेरा निवासी शहजादे सिंह की पुत्री सुमन अपने पति चंद्रभान सिंह और बच्चों के साथ रठेरा में ही मकान बनाकर रहती है। उनके घर के बाहर खड़ी भूसे की बुर्जी में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जब तक परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने बुर्जी के पास में ही रखी तीन बीघा खेत की सरसों की फसल और दो बठिहा भी अपने चपेट में ले लिए।
विज्ञापन


सूचना पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी बरौली चौकी पुलिस के साथ रठेरा पहुंचे। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता। तब तक तीन बीघा खेत की सरसों की फसल, 4 क्विंटल से अधिक भूसा और दो बठिहा जलकर राख हो चुके थेजिस जगह पर आग लगी थी उसके पास में ही गेहूं का खेत भी था। ग्रामीणों ने सबसे पहले गेहूं के खेत को सुरक्षित किया। यदि गेहूं के खेत में आग बढ़ती तो सैकड़ों बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed