फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तमंचे के बल पर दुकानदार से मोबाइल और नकदी लूटी

तमंचे के बल पर दुकानदार से मोबाइल और नकदी लूटी

Tue, 27 Mar 2018 10:46 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर दुकानदार से मोबाइल और नकदी लूटी
लूट - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी- औंछा। थाना क्षेत्र में गांव पचैना के पास सोमवार शाम परचून की दुकान बंद कर घर जा रहे युवक की कनपटी पर तमंचा लगाकर मोबाइल और नकदी लूट ली। इसका विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी राजेश कुमार की बस स्टैंड के पास परचून की दुकान है। सोमवार की शाम करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव पचैना के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचा तभी पीछे से पल्सर पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


एक लुटेरे ने कनपटी पर तमंचा लगाया तो दूसरे ने जेब में रखी करीब नौ हजार की नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लया। राजेश ने जब विरोध किया तो लुटेरों ने उसे तमंचा की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कस्बा की ओर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed