फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रोकी पैसेंजर ट्रेन

ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रोकी पैसेंजर ट्रेन

Tue, 29 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रोकी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
भोगांव(मैनपुरी)। रेलवे के बनाए अंडरपास में बरसात का पानी भरने के कारण ग्रामीणों का आनाजाना ठप हो गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह फर्रुखाबाद शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन को तीन घंटे तक रोके रखा। रेलवे अधिकारियों के समस्या का हल निकालने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने ट्रैक से हटाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रहा।

रेलवे ने तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर अंडर पास का निर्माण कराया था। किंतु रेलवे प्रशासन ने पानी के निकलने की समुचित व्यवस्था नहीं की थी। हालांकि ग्रामीणों ने भी उस समय विरोध किया था। किंतु रेलवे के अधिकारियों ने मनमानी के चलते उनकी सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


हाल ही में हुई बरसात के कारण पानी का निकास न होने के कारण अंडर पास में पानी भर गया। इसके चलते दर्जनों गांवों के लोगों आवागमन ठप हो गया। यही नहीं कई वाहन इन अंडर पास में फंस गए। ग्रामीणों की समस्या की ओर जब जिला प्रशासन ने भी ध्यान नहीं दिया तो उनका आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को प्रात: फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोक लिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ट्रेन के सामने खडे़ हो गए। इस पर ट्रेन के चालक एवं गार्ड ने मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी और स्टेशन मास्टर ने लोगों को समझाकर हटाने का प्रयास किया तो लोग आक्रोशित हो गए।

इस पर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, तहसीलदार अखिलेश कुूमार गुप्ता एंव जीआरपी के अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे।

उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर ग्रामीणों के सामने वार्ता की। साथ ही आश्वासन दिया कि पुल से पानी शीघ्र निकाल दिया जाएगा। साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा मानव राहित ग्राम बरा सूरजपुर जाने वाली रेलवे क्रासिंग को अस्थाई तौर पर खुलवा दिया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी न हो। तीन घंटे के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों के आश्वासन पर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया।


रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता के मानव रहित रेलवे क्रासिंग को खोलने से मना करने पर ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिस समय ग्रामीण ट्रेन को रोककर हंगामा कर रहे थे। उसी समय मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एव अन्य लोगों ने ग्रामीणों को समझाते हुए अस्थाई रोक को हटाने की बात कही। इस पर ग्रामीण मान गए।

वहीं रेलवे के एक अभियंता ने उच्चाधिकारियों के निर्देश प्राप्त न होने की बात कही और मानव रहित क्रासिंग खोलने से मना कर दिया। इससे ग्रामीण फिर से भड़क गए और उन्होंने दोबारा से ट्रेन को रोक दिया। इस पर पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणो को समझाकर शांत किया।


ग्रामीणों के ट्रेन रोकने यात्रियो को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर बस की ओर रुख किया। वहीं गर्मी के कारण ट्रेन में सवार बच्चों एवं महिलाओं का बुरा हाल रहा। लगभग तीन घंटे बाद जब ट्रेन चलना शुरू हुआ तब यात्रियो एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed