{"_id":"59a05acf4f1c1bc9218b4651","slug":"31503681231-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन हादसे का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएन हादसे का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में 22 करोड़ की लागत से बनी नई मेटरनिटी विंग की चौथी मंजिल की दीवार से गिरे पत्थर से तीमारदार की मौत हो जाने के मामले में आरोपी ठेकेदार पियूष जैन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की धारा 304 ए के तहत केस दर्ज है।
पियूष जैन कमला नगर का रहने वाला है। उसकी फर्म गणपति मेगा बिल्डर्स है। इसी फर्म को कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने एसएन मेडिकल कॉलेज में मेटरनिटी विंग बनाने का ठेका दिया था। पूरा ठेका 22 करोड़ 32 लाख में था। इसमें कंस्ट्रक्शन का 18 करोड़ था, जो पियूष जैन के पास था। यह बिल्डिंग प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के लिए बनाई गई।
इसमें बेहद घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया। नतीजा यह हुआ कि बिल्डिंग एसएन को हैंडओवर किए जाने से पहले ही इसकी दीवारों से पत्थर गिरने लगे। ऐसे ही दो पत्थर चौथी मंजिल की दीवार से बुधवार की रात गिरे। इनमें एक पत्थर मलपुरा के प्रदीप उर्फ पप्पू (38) के सिर पर गिरा। उनकी मौत हो गई। दूसरा पत्थर फिरोजाबाद के एका की शकुंतला देवी पर गिरा। वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
इस मामले में रिपोर्ट पप्पू के भाई कोमल ने थाना एमएम गेट में दर्ज कराई थी। इसमें ठेकेदार को नामजद नहीं किया गया था। पुलिस की जांच में ठेकेदार पियूष जैन का नाम आया। उससे गुरुवार को पूछताछ की गई थी। रात में छोड़ दिया गया था। शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उसे शनिवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।