फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शराबी ने पत्नी व बच्चों पर किया फावड़े से हमला

शराबी ने पत्नी व बच्चों पर किया फावड़े से हमला

Wed, 02 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शराबी ने पत्नी व बच्चों पर किया फावड़े से हमला
मार पिटाई
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नाहिली में मंगलवार रात को शराब के नशे मेें धुत आरोपी ने पत्नी और दो मासूमों से फावड़ा से हमला कर दिया। गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल में लाया गया। वहां से सभी को सैफई रेफर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव नाहिली का रहने वाला राजेश कुमार शराब पीने का आदी है। वह शराब पीकर रोजाना पत्नी से मारपीट करता था। मंगलवार रात को वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया। पत्नी को जगाकर उसके साथ झगड़ा करने लगा इसके बाद उसके साथ मारपीट की। पत्नी का विरोध देखकर राजेश ने आपा खो दिया और कमरे में रखे फावड़े से पत्नी पर कई वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यही नहीं उसने जमीन पर सो रहे दो वर्षीय पुत्री व चार वर्षीय पुत्र पर भी फावडे़ से प्रहार करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन ग्रामीण जाग गए। शराब के नशे में फावडे़ को वही फेंक कर आरोपी भागने लगा जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहां से सभी को सैफई के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजेश को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला व एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed