फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी के मायके जाते ही सौतेली बेटी से किया दुराचार

पत्नी के मायके जाते ही सौतेली बेटी से किया दुराचार

Wed, 19 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाते ही सौतेली बेटी से किया दुराचार
डेमो फोटो - फोटो : demo
कोसीकलां (मथुरा)।
विज्ञापन

नगर की एक कालोनी निवासी प्रौढ़ ने पत्नी के मायके जाने के बाद सौतेली बेटी के साथ दुराचार किया। मायके से लौटी पत्नी ने विरोध किया तो उसकी जान लेने की कोशिश की। फरसा से प्रहार कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की मदद को पड़ोसियों को आता देख आरोपी भाग गया। महिला ने पति पर पुत्री से दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है।

नगर के 50 साल के एक व्यक्ति ने पहली पत्नी की मौत के बाद दो बच्चों की मां से दूसरी शादी की थी।16 जुलाई को पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके जाते ही प्रौढ़ ने 18 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया। बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी। इस मामले को लेकर बुधवार की सुबह महिला का पति से विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर फरसा से प्रहार कर दिए। फरसे के प्रहार से घायल महिला जमीन पर गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी मदद को पहुंचे। यह देख पति घर से भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से घायल को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महिला के सिर, पीठ, चेहरे पर चोटें आई हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पत्नी पर हमला करने और सौतेली बेटी से दुराचार करने का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक कोसी उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बेटी को मेडिकल के लिए बुलाया गया है।


घटना के पीछे प्रापर्टी का विवाद
कोसीकलां (मथुरा)। सौतेली बेटी से दुराचार कर पत्नी पर हमला की घटना को पुलिस जायदाद के विवाद के रूप में देख रही है। पुलिस दुराचार की घटना को संदिग्ध मान रही है। स्थानीय लोग भी मामले की तह में प्रापर्टी का बंटवारा ही है।

दंपति पर पांच बच्चे हैं। दोनों की दूसरी शादी है। पति पर पहली पत्नी से एक पुत्री और एक पुत्र वहीं पत्नी पर पहले पति से पुत्र- पुत्री थे। शादी के बाद दोनो को एक बेटी और हुई। पति सौतेले बेटे की जगह अपनी पहली पत्नी के बच्चों को संपत्ति देना चाहता है। पत्नी को यह मंजूर नहीं है। वह पहले पति से हुए बेटे को जायदाद दिलाने को आमादा है। इसी को लेकर विवाद चला आ रहा है।


प्रभारी निरीक्षक कोसी उदयवीर सिंह मलिक ने अमर उजाला को बताया कि विवाद बच्चों के मध्य बंटवारे को लेकर है। घटना संदिग्ध इसलिए लग रही है कि पीड़ित बेटी के मामा को कई बार फोन किया है कि वह पीड़िता को थाने ले आए ताकि उसका मेडिकल कराया जा सके लेकिन पीड़िता मेडिकल कराने नहीं आई है। पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए देर शाम तक उसका थाने इंतजार करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed