फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कालोनियों में सुरक्षा समिति गठित करेगी पुलिस

कालोनियों में सुरक्षा समिति गठित करेगी पुलिस

Mon, 10 Jul 2017 11:49 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कालोनियों में सुरक्षा समिति गठित करेगी  पुलिस
police - फोटो : demo
मथुरा। शहर में बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए पुलिस ने कालोनियों में सुरक्षा समिति गठित करने का फैसला किया है। यह समितियां संदिग्ध लोगों पर निगाह रखेंगी। पुलिस भी समय-समय पर कालोनियों में जाकर समिति के सदस्यों से मिलेगी।
विज्ञापन



लुटेरों एवं चोरों के निशाने पर हाईवे से सटी कालोनियां रहती हैं। लुटेरे एवं बदमाश बड़ी आसानी से इन कालोनियोें के घरों में वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते हैं। पुलिस ने ऐसी वारदातों को लगाम लगाने के लिए सुरक्षा प्लान तैयार किया है। पुलिस ने ऐसी सैंकड़ों कालोनियां चिंहित की हैं, जो कि हाईवे से सटी या फिर शहर में हैं। थाना एवं चौकी प्रभारियों को इन कालोनियों की समितियां बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन




एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि इन कालोनियों में समय-समय पर यूपी 100 की मोबाइल गश्त करेगी, वहीं चेतक पुलिस के जवान भी सुबह से शाम निगाह बनाए रहेंगे। इन कालोनियों के संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारी भी प्रतिदिन गार्डों के रजिस्टर चेक करके पूरे दिन का हाल जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालोनियों में एक सप्ताह में घटी वारदातें
आठ जून को मोतीकुंज एक्सटेंशन में किराना व्यवसायी से लूट
सात जून को हाईवे सिटी कालोनी में कप्तान सिंह के घर लूट
आठ जून को चाणक्यपुरी कालोनी में चार मकानों में चोरी
जगन्नाथपुरी में महिला को बेहोश करके लाखों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed