फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीओ की गाड़ी ने पांच लोगों को टक्कर मारी

सीओ की गाड़ी ने पांच लोगों को टक्कर मारी

Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीओ की गाड़ी ने पांच लोगों को टक्कर मारी
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 9 बजे अपने घर से पैदल लक्ष्मीनगर जा रहे एक परिवार को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ)की गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस वाहन में सवार लोग घायलों को अस्पताल ले जाने की जगह वाहन सहित भाग गए।
विज्ञापन


हादसे में थाना जमुनापार क्षेत्र के प्रीति बिहार कालोनी निवासी राहुल (24 वर्ष), राहुल की भतीजी लक्ष्मी (10 वर्ष), भतीजा शिवम (12 वर्ष), अमरोहा निवासी बहनोई राजेश (30 वर्ष) के अलावा लक्ष्मीनगर निवासी आशादेवी घायल हो गईं। राहुल ने बताया कि नीले रंग की टाटा सूमो गाड़ी ने टक्कर मारी।
विज्ञापन


अंधेरे के चलते केवल गाड़ी का नंबर 480 देख ही पाया। राहुल का आरोप है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी सीओ महावन की है। वहीं सीओ महावन सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उनकी गाड़ी से कोई दुर्घटना नहीं हुई। इतना जरूर है कि गाड़ी नंबर 480 पुलिस विभाग की है, जो पहले सीओ यातायात के अंडर में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed