फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चार बदमाश सहित माल खरीदने वाला सराफ पुलिस गिरफ्त में

चार बदमाश सहित माल खरीदने वाला सराफ पुलिस गिरफ्त में

Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
चार बदमाश सहित माल खरीदने वाला सराफ पुलिस गिरफ्त में
भोगांव (मैनपुरी)। जिले की पुलिस के लिए चुनौती बना भोगांव के सराफा व्यापारी के हत्याकांड के खुलासे के करीब अधिकारी पहुंच गए हैं। हालांकि पुलिस ने हत्या और लूट में शामिल पांच बदमाशों को पकड़ लिया है। यही नहीं लूट का माल खरीदने वाले शहर में रहने वाले एक सराफ को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। उससे कुछ माल भी बरामद हुआ है। वहीं बदमाशों की निशानदेही पर देर रात तक पुलिस और स्वाट टीम जिलेभर में दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सात दिन पूर्व भोगांव के सराफा व्यापारी राजेश वर्मा की हत्या बदमाशों ने कर दी थी। बदमाश उनसे 60 लाख रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूट ले गए थे। एक सप्ताह तक अंधेरे में हाथपैर मारने के बाद बुधवार शाम को पुलिस ने मृतक व्यापारी के एक पड़ोसी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक के बाद एक चार बदमाशों को दबिश देकर पकड़ लिया। यही नहीं गुरुवार दोपहर शहर के मोहल्ला लोहाई में रहने वाले एक सराफा व्यापारी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार राजेश से लूटा गया माल इसी सराफा व्यापारी ने खरीदा था। उससे भी पूछताछ की जा रही है। वहीं उक्त व्यापारी को पकड़ने के बाद स्वाट टीम ने पावर हाउस रोड स्थित एक मकान पर शाम पांच बजे दबिश दी। वहां से भी पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है। इस प्रकार पुलिस ने उक्त मामले में अब तक चार बदमाश और लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को हिरासत में लिया है। इस संबंध में हालांकि पुलिस अधिकारी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। एसपी राजेश एस का कहना है कि उक्त मामले में कार्रवाई जारी है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भोगांव में सराफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा न होने पर चौथे दिन भी परिवारीजनों और अन्य व्यापारियों का अनशन जारी रहा। हत्याकांड के सातवें दिन भी सराफा बाजार बंद रहा। सभी सराफा व्यापारियोें ने दुकानें बंद कर काली पट्टी बांधकर अनशन में भाग लिया। गुरुवार को आल इंडिया ज्वेलर्स स्वर्णकार ट्रेड फेडरेशन दिल्ली के अध्यक्ष शशि कुमार वर्मा, महामंत्री दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी एम माहेश्वरी, राहुल वर्मा, कृपाशंकर सहित कई सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने अनशन में भाग लिया। इसके बाद उक्त लोगों ने एक ज्ञापन डीएम यशवंत राव को भी सौंपा। जिसमें मामले के खुलासे की मांग की। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता भी अनशन स्थल पर पहुंचे। नितिन उमेश बर्मा, शिवशंकर बर्मा, सुरजीत सिंह, सुनील राजपूत, नीरू बर्मा, दिलीप गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, राहुल वर्मा आदि लोग मौजूद थे।


दिनभर उड़ती रही खुलासे की अफवाह
गुरुवार को अफवाहों का बाजार गरम रहा। दिनभर चर्चा रही कि घटना का खुलासा पुलिस कर चुकी है और पुलिस ने अपराधियों से माल भी बरामद कर लिया है। गुरुवार को एक जिम्मेदार अधिकारी ने भी दावा किया कि दोपहर एक बजे तक घटना का खुलासा हो सकता है। आखिरकार दोपहर से शाम हो गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed