{"_id":"5942c1754f1c1b14758b45ab","slug":"31497547125-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के यार दरोगाओं को मिली नई तैनाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर के यार दरोगाओं को मिली नई तैनाती
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दरोगाओं की विदाई पार्टी में हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी पर सस्पेंड हुए दोनों दरोगाओं को बहाल कर दिया गया है। इनमें सुभाष चंद्र को लक्ष्मीनगर चौकी का प्रभारी बनाया है जबकि विनोद तोमर को वृंदावन कोतवाली का एसएसआई। 13 दिन के भीतर दोनों की बहाली और उसके बाद तैनाती विभाग में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरोगा सुभाष चंद्र और विनोद तोमर को एसएसपी विनोद मिश्र ने 2 जून को सस्पेंड किया था। उन पर कार्रवाई तब हुई जब एक वीडियो वायरल होकर शासन तक पहुंच गया। इस वीडियो में दिखाया गया है एक हिस्ट्रीशीटर दरोगाओं का सम्मान कर रहा है। सम्मान हो रहा था राधाकुंड चौकी में।
दरअसल राधाकुंड के तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र और गोवर्धन के एसएसआई विनोद तोमर का ट्रांसफर 25 को मई को एसएसपी ने कर दिया था। 26 मई को राधाकुंड पुलिस चौकी पर दोनों दरोगाओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ था। इसमें गोवर्धन थाने का एक हिस्ट्रीशीटर भी पहुंचा था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की मौजूदगी से ऐसा हल्ला मचा कि लखनऊ तक गूंज पहुंची। एसएसपी ने भी दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था। बृहस्पतिवार को अचानक दोनों को बहाल करके चार्ज भी दे दिया गया है।
‘सस्पेंड की कार्रवाई के बाद कराई गई जांच में दोनों दरोगाओं ने विदाई पार्टी में हिस्ट्रीशीटर को नहीं बुलाया था। इसी के चलते दोनों दरोगाओं को चार्ज सौंपा गया है।’
विनोद कुमार मिश्र, एसएसपी