{"_id":"5939a3e54f1c1b5b5a8b45cf","slug":"31496949733-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोश कर लूटे गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बेहोश कर लूटे गहने
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
आगरा। बिजलीघर पर दो युवक रास्ता पूछने के बहाने महिला को बेहोश करके लाखों के गहने लूट ले गए। इस मामले में पीड़ित ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
गढ़ी बलजीत, कागारौल निवासी मोहन देवी उर्फ ममता पत्नी ओमवीर सिंह का मायका हाथरस के बिसावर में है। वह मंगलवार को मायके जा रही थी। बिजलीघर पर रामबाग जाने के लिए आटो का इंतजार कर रही थी। तभी ममता के पास दो युवक आ गए।
उन्होंने मथुरा जाने के लिए बस के बारे में पूछा। मगर, ममता ने मना कर दिया। इसके बावजूद युवकों ने उसे बातों में ले लिया। एक युवक ने उसके चेहरे पर रुमाल फेर दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद होश आया तो वह रामबाग पर थी। उनकी चेन, अंगूठी, कुंडल, दो हजार रुपये गायब थे। ममता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इस मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है।