फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अवागढ़ हादसे में घायल दूल्हे के जीजा की मौत, गड्ढे में पलट गई थी बारातियों से भरी बस

अवागढ़ हादसे में घायल दूल्हे के जीजा की मौत, गड्ढे में पलट गई थी बारातियों से भरी बस

Sat, 01 Dec 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 01 Dec 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
अवागढ़ हादसे में घायल दूल्हे के जीजा की मौत, गड्ढे में पलट गई थी बारातियों से भरी बस
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
अवागढ़ के किला रोड पर शुक्रवार रात को गड्ढे में बारातियों की बस के पलटने से दबकर घायल हुए दूल्हे के जीजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 30 से ज्यादा घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कालेज और निजी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन


ईदगाह स्थित कुतलूपुर निवासी गुल्लू की बारात अवागढ़ के गांव नगला नरौरा गई थी। रात को बस से 30 ज्यादा बाराती आगरा आ रहे थे। रास्ते में किला रोड पर बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई थी। दूल्हे गुल्लू का बहनोई रवि बालन (32) पुत्र पी बालन निवासी सूर्या एंक्लेव, बसेरा, दयालबाग भी घायल हो गए थे। शनिवार सुबह एसएन में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि रवि के पैर में चोट लगी थी। हादसेे के बाद काफी देर तक उसका इलाज नहीं हो सका था। तीन घंटे बाद एसएन इमरजेंसी लाया गया था।
विज्ञापन


पांच बहनों में अकेला भाई था रवि
परिजनों ने बताया कि रवि के पिता पी बालन सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी है। रवि निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पांच बड़ी बहन रीता, बबीता, दीपा, ललिता और बल्जीना हैं। रवि सबसे छोटा था। उसकी पत्नी एंजलीना है। वहीं उसके एक बेटा और एक बेटी है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन में भर्ती कराए थे 11 घायल
पुलिस गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आई थी। इनमें भूमि (साईं का तकिया), बस चालक संजीव कुमार सोनी, परिचालक हिमांशु गुप्ता (मधु नगर), मरियम (नामनेर), ललिता (दयालबाग), इस्टीवन (ईदगाह), रेनू (ईदगाह कुतलूपुर), अक्षय, सोनू, जोन (ईदगाह कुतलूपुर) और रवि बालन थे। इनमें से रवि की मौत हो गई। बाकी का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed