फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बदमाशों से पूछताछ करती रही पुलिस

बदमाशों से पूछताछ करती रही पुलिस

Fri, 24 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से पूछताछ करती रही पुलिस
बदमाशों से बंद कमरे में पूछताछ, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकार्ड
विज्ञापन

दोनों बदमाश बेहोशी की हालत में थे, पुलिस ने कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल लाए गए घायल बदमाश अशोक और भूरा से पुलिस ने अस्पताल का कक्ष बंद करके पूछताछ की। दोनों बदमाश बेहोशी जैसी स्थिति में थे इसलिए कुछ बता नहीं पा रहे थे। अशोक के सिर में चोट लगी है। उसे आगरा रेफर कर दिया गया। भूरा से सीओ सिटी काफी देर कर पूछताछ करते रहे। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया।
टूंडला में सराफा कारोबारी से हुई लाखों रुपये की लूट के बाद पुलिस चेकिंग में जुट गई थी। भक्तिगढ़ी की तरफ बदमाश भागे लेकिन उस दिशा में पुलिस का कोई मूवमेंट नहीं था। जब ग्रामीणों ने यहां बदमाशों को घेरने की सूचना दी तब पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने दो बदमाशों को घेरकर काफी पीटा। पुलिस ग्रामीणों से छुड़ाकर इन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ अरुण कुमार सिंह ने अशोक और भूरा से बंद कमरे में पूछताछ की। दोनों कुछ बता नहीं पा रहे थे। पुलिस इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

बोलने से कतराते रहे अफसर
बदमाशों के बीच गैंगवार के दौरान एक बदमाश की मौत और दो बदमाशों को ग्रामीणों के दबोचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी सीधे बोलने से कतराते रहे। बाद में अफसरों ने इतना कहा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि सराफा कारोबारी से लूट और बदमाशों के बीच भक्तिगढ़ी में हुई घटना एक ही लग रही है जांच कर रहे हैं। बदमाश की मौत कैसे हुई है यह भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थैला बरामदगी के बाद बढ़ गई नकदी और जेवर की कीमत
स्वर्णकार प्रदीप पाराशर से सोन-चांदी के आभूषणों से भरा थैला लूटने की घटना के बाद पुलिस जहां एक लाख के करीब नकदी और कुछ जेवर बता रही थी। लेकिन जब भक्तिगढ़ी में बदमाशों से गैंगवार और थैला की बरामदगी हो गई तो फिर आभूषणों की कीमत करीब 20 लाख बताई जा रही थी। जबकि नकदी डेढ़ लाख के करीब बताई जाने लगी।

पुलिस कागजी कार्रवाई करने में जुटी
एक बदमाश की मौत एवं थैला की बरामद होने के बाद देर रात्रि पुलिस कागजी कार्रवाई करने में जुट गई। स्वर्णकार से तहरीर लेकर अभियोग दर्ज करने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जा रही है।सीओ टूंडला संजय वर्मा ने कहा बदमाशों में आपस में माल के बंटवारे के लेकर विवाद होने से इंकार नहीं किया जा सकता। स्पीड ब्रेकर पर लोड तमंचा चलने से भी मौत होने की आशंका है। दोनों ही बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed