{"_id":"5a1312a74f1c1b4e718b46d2","slug":"21511199399-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के युवक पर फैसला नहीं ले पा रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीन के युवक पर फैसला नहीं ले पा रही पुलिस
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सदर स्थित सैन्य क्षेत्र में घुसने के मामले में पकड़े गए चीनी नागरिक यान हैबो से दूसरे दिन सोमवार को भी लंबी पूछताछ की गई। खुफिया एजेंसियों ने यह जानने की कोशिश की कि कहीं वह जासूस तो नहीं है। हालांकि इसका कोई साक्ष्य अभी तक नहीं मिला है, लेकिन अभी तक उसे क्लीन चिट भी नहीं दी गई है।
पुलिस यह तय नहीं कर पा रही है कि उसका क्या करना है। इस बीच चीन के दूतावास को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। माना जा रहा है कि दूतावास के अधिकारियों के आने पर उसे उनके हवाले किया जाएगा।
आर्मी इंटेलीजेंस, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वैड ( एटीएस), लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू), इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और स्थानीय पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसकी भाषा को समझने और उसे अपनी बात समझाने के लिए चीनी भाषा के जानकारों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को चीनी युवक ने बताया कि वह चीन के जिलिन शहर में मजदूरी करता है। वहां कई मजदूर चीन की सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहनते हैं। इसलिए उसने भी यह वर्दी पहन ली। वह भारत में घूमने के मकसद से नहीं बल्कि शादी के लिए आया था। इसकी योजना थी कि शादी करके अरुणाचल प्रदेश के रास्ते पैदल ही वापस चला जाएगा।
एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि उसका इरादा कुछ गलत था। हालांकि अभी पूछताछ जारी है।