फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले के 71 शिक्षकों को भेजा गया सेवा समाप्ति का नोटिस, हड़कंप

जिले के 71 शिक्षकों को भेजा गया सेवा समाप्ति का नोटिस, हड़कंप

Wed, 15 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले के 71 शिक्षकों को भेजा गया सेवा समाप्ति का नोटिस, हड़कंप
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में बीएड की फर्जी डिग्री से कई शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन द्वारा कराई जा रही फर्जी शिक्षकों की जांच का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जनपद में अब तक की जांच में 93 शिक्षक फर्जी पाए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को उक्त शिक्षकों में से 71 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सेवा समाप्ति के नोटिस जारी कर दिए गए। इन्हें एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। वहीं, शेष 22 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की पुन: जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जनपद में बीएड के फर्जी अंक पत्र से शिक्षक बनने वालों की जांच 13 दिन तक चली। उक्त जांच में जिलेभर में कुल 93 शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए। वहीं अभी तक दो दर्जन से अधिक शिक्षक ऐसे हैं। जिन्होंने जांच के लिए अपने अभिलेख जमा ही नहीं किए हैं। ऐसे शिक्षकों पर भी कार्रवाई लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों को भी संदिग्ध मानते हुए इनकी सूची अलग से तैयार की जा रही है। सोमवार को जांच का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को शासन से कार्रवाई के लिए अनुमति ली गई। इसके बाद बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने 71 शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया।

बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक कि जांच में 93 शिक्षक फर्जी पाए गए हैं। 71 की पुन: जांच पूरी हो चुकी है। शेष 22 की पुन: जांच चल रही है। इसके अतिरिक्त अंतर जनपदीय स्थानांतरण पर जाने वाले शिक्षकों की भी जांच की जा रही है। जो नाम कन्नौज से आएं हैं। उनसे भी प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पुन: जांच के बाद पहले चरण की कार्रवाई की जा रही है । इसमें 71 फर्जी शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में कहा गया है कि आपके अभिलेख फर्जी हैं। आप सात दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब दें। अन्यथा की स्थिति में आपकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

वहीं इसके बाद शेष 22 शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उसके बाद उन दो दर्जन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने अपने प्रमाण पत्र अभी तक कार्यालय में पेश नहीं किए हैं।

जिन शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है उनसे अब तक लिए हुए वेतन की वसूली के भी आदेश जारी हो सकते हैं। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन को सूचना भेजी जा चुकी है। वहां से जो भी आदेश आएगा उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।



बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से जो सीडी आई थी उनमें शामिल 71 शिक्षकों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। उनसे एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगे हैं। यदि जवाब नहीं आता है तो उनकी सेवाएं स्वत: समाप्त मानी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed