फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भूमाफिया ने बेच दी खलिहान की छह बीघा जमीन

भूमाफिया ने बेच दी खलिहान की छह बीघा जमीन

Thu, 07 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
भूमाफिया ने बेच दी खलिहान की छह बीघा जमीन
शिकोहाबाद। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभा और तालाबों की जमीन को भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर बेच दिया है। सीएम के आदेश पर मंगलवार को तहसीलदार ने ग्राम सभा रहचटी की छह बीघा खलिहान की भूमि और नगला किशनपुर में तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


तहसीलदार दीपक कुमार के नेतृत्व में शहरी लेखपाल ब्रजेश कुमार उपाध्याय की टीम ने मौके पर पहुंच कर खलिहान और तालाब की जमीन पर अवैध रूप से हो रही बाउंड्री पर जेसीबी चला कर ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मोहल्ले में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों के मकान बने मिलने पर तहसीलदार ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत खाली करने से पहले मकान स्वामी को नोटिस भेजने की बात कही।
विज्ञापन


लेखपाल ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा के संबंध में वाद एडीएम कोर्ट में लंबित था जिसे खारिज कर दिया गया है। अब वादी फूलश्री पत्नी नरेश निवासी शंभूनगर ने मुख्यमंत्री दरबार में अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के आदेश पर कार्रवाई हुई है। एडीएम उदय सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन और तालाबों की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। जिन लोगों के मकान बने हैं, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed