फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सैन्य ट्रक से हादसा, बालक की मौत

सैन्य ट्रक से हादसा, बालक की मौत

Sat, 19 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सैन्य ट्रक से हादसा, बालक की मौत
आगरा। थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह सेना के ट्रक से हादसा हो गया। ट्रक एक लोडिंग रिक्शे से टकरा गया। रिक्शे की चपेट में चार वर्षीय बालक सहित तीन लोग आ गए। बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर हैं। बालक अपनी मां के साथ पानी भरने आया था। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के नगला राधे निवासी राजू की पत्नी साधना का मायका नुनिहाई में है। दस दिन पहले वह बेटे नवीन उर्फ आर्यन (4) को लेकर मायके आई थी। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे साधना अपनी भाभी राधा को लेकर घर के लिए पानी लेने नुनिहाई सब्जी मंडी स्थित जैन मंदिर वाली गली पर आई। उसके साथ बेटा नवीन भी था। इसके अलावा बस्ती के मदन, सौरभ और नवीन भी पानी भरने आए थे। सभी एक लोडिंग रिक्शे में बर्तन रख रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक सैन्य ट्रक रामबाग से खंदौली की ओर जा रहा था। बस को ओवरटेक के चक्कर में ट्रक रिक्शे से टकरा गया। ट्रक की चपेट में नवीन, मदन और सौरभ आ गए। इस पर सैन्य कर्मियों ने ट्रक रोक दिया। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाए, जहां पर नवीन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसे में मरने वाला नवीन राजू का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे परिवार के लोग संभाल रहे हैं। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।


नुनिहाई क्षेत्र मेें पानी की समस्या
नुनिहाई क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ गलियों में हैंडपंप और नल लगे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं पानी भरने के लिए आती हैं। लोग लोडिंग रिक्शा और टैंपो में बर्तन रखकर लाते हैं। सड़क पार करते समय हादसे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed