फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मां-पत्नी से झगड़े के बाद घर में लगाई आग

मां-पत्नी से झगड़े के बाद घर में लगाई आग

Mon, 24 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
मां-पत्नी से झगड़े के बाद घर में लगाई आग
आगरा। छत्ता के जीवनी मंडी में सोमवार सुबह एक डेयरी व्यवसायी ने मां और पत्नी से झगड़े के बाद घर में आग लगा दी। पड़ोसियों ने आग पर काबू किया।
विज्ञापन


डेयरी व्यवसायी का रविवार शाम को किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी मायके चली गई। सोमवार सुबह उसका मां से भी झगड़ा हो गया। मां भी घर से चली गई। उनके जाने के बाद डेयरी व्यवसायी ने घर में आग लगा दी।


इसके बाद छत पर जाकर बैठ गया। लोगों ने धुआं निकलता देखा तो शोर मचा दिया। लोगों ने सबमर्सिबल पंप से आग पर काबू पाया। एक घंटे में आग बुझाई जा सकी। जब लोगों ने आग लगाने का कारण पूछा तो डेयरी संचालक उनसे भी भिड़ गया। जानकारी पर उसकी पत्नी और मां भी आ गईं। आग से घर का सामान जल गया। हालांकि मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed