फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   थाना न्यू आगरा के पास महिला से लूट ली चेन

थाना न्यू आगरा के पास महिला से लूट ली चेन

Mon, 10 Jul 2017 12:06 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
थाना न्यू आगरा के पास महिला से लूट ली चेन
लूट - फोटो : अमर उजाला
आगरा। शहर में बाइकर्स गैंग लगातार वारदात को अंजाम दे रहा है। पुलिस सिर्फ कागज पर प्लान बना रही है। न बदमाश पकड़े जा रहे हैं और न वारदात ही रुक रही हैं। रविवार सुबह गैंग ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। थाना न्यू आगरा से चंद कदम की दूरी पर महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। पीड़िता महिला दहशत मेें है। पुलिस भी शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


नगलापदी निवासी महिला रविवार सुबह सत्संग करके लौट रही थी। उनके साथ दो महिलाएं और थीं। तीनों भगवान टाकीज चौराहे पर आटो से उतरने के बाद पैदल घर जा रही थीं। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए। इनमें से एक बदमाश ने अपना चेहरा छिपा रखा था। बदमाशों ने पास आकर बाइक मोड़ी। इसके बाद महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
विज्ञापन


महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश बाइक को तेजी से सिकंदरा की ओर लेकर चले गए। लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित महिला ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। दहशत के चलते वह शिकायत करने भी नहीं पहुंची। इस बारे में जब पुलिस से बात की गई तो पुलिस ने घटना की लिखित शिकायत मिलने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागजों में ही बनते हैं प्लान
बाइकर्स गैंग को पकड़ने के लिए कई बार पुलिस अधिकारी प्लान बनाने का दावा कर चुके हैं। हाल ही में चीता मोबाइल के प्वाइंट निर्धारित करके ड्यूटी लगा दी गईं है। इसके साथ ही बैरियर लगाकर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद शहर में बाइकर्स गैंग ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने में लगा हुआ है। पुलिस एक भी बदमाश को वारदात के बाद नहीं पकड़ पाती। कुछ महीने बाद कुछ आरोपियों को पकड़कर खुलासे का दावा तो किया जाता है, लेकिन पीड़ितों का लुटा हुआ सामान कभी वापस नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed