फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुष्कर्म के आरोपी युवक ने जहर खाकर दी जान

दुष्कर्म के आरोपी युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 18 Jun 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी युवक ने जहर खाकर दी जान
demo pic - फोटो : अमर उजाला
किशनी (मैनपुरी)। दो दिन पहले महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ने रविवार को जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने जानकारी होने पर गांव पहुंचने के बाद भी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक आदमी दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी पत्नी गांव में अकेली रहती है। शुक्रवार की शाम गांव के प्रवीन यादव उर्फ शिल्पी ने महिला को घर में अकेला पाकर दबोच लिया। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसके विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने अपने पति को फोन से घटना की जानकारी दी। जानकारी पाकर शनिवार को वह गांव आया। महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है पुलिस ने पीड़िता को हड़काकर थाने से भगा दिया। गांव में चर्चा होने तथा ग्रामीणों का दबाव बढ़ने पर प्रवीन ने रविवार की सुबह जहर खा लिया। परिवारीजन उसको किशनी अस्पताल लाए।

गंभीर हालत देख परिवारीजन उसको इटावा ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिवारीजन शव को गांव ले आए। रविवार शाम थाना प्रभारी प्रवीन के गांव पहुंचे और सिर्फ पूछताछ कर लौट गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।


देर शाम तक प्रवीन का शव घर पर रखा हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है पुलिस दो दिन तक दुष्कर्म के मामले को दबाए रही और अधिकारियों को भी गुमराह किया।

तीन दिन पहले महिला से दुष्कर्म नहीं हुआ है बल्कि विवाद हुआ था। इस पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवक शराब पीने का आदी था। संभवत: उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने की वजह से हुई थी।
- परमानंद पांडेय, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed