फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   संघ पदाधिकारी के हमलावरों की संपति होगी कुर्क

संघ पदाधिकारी के हमलावरों की संपति होगी कुर्क

Thu, 02 Aug 2018 11:38 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
संघ पदाधिकारी के हमलावरों की संपति होगी कुर्क
फिरोजाबाद। ग्राम रसीदपुर कनैटा निवासी आरएसएस के धर्म जागरण प्रचार सह प्रमुख ब्रजेश शर्मा के जानलेवा हमला के आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा और कस दिया है। फरार दो आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तार नहीं होने पर उनकी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ब्रजेश शर्मा (50) के ऊपर 6 जुलाई को देर रात जानलेवा हमला हुआ था। उस समय शहर से अपने घर लौट रहे थे। भाई सुदीप शर्मा ने थाना मटसेना में छह के खिलाफ जानलेवा हमले का अभियोग दर्ज कराया था। थाना पुलिस इस मामले में धर्मेंद्र निवासी जलालपुर, राहुल निवासी रसीदपुर कनैंटा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि थाना पुलिस के दबिश के चलते रसीदपुर कनैंटा निवासी वीकेश उपेंद्र ने 31 जुलाई को न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


थाना पुलिस घटना के करीब एक माह बीतने के करीब आ गया लेकिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस ने वारंट जारी करने के साथ संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबरई चौकी प्रभारी राम किशन ने बताया कि थाना मटसेना के लढ़ूपुर चकरपुर के निवासी भोला, नगला ढेंका निवासी हरेंद्र पाल सिंह के शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर थाना पुलिस संपत्ति कुर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed