{"_id":"5acf532c4f1c1b483d8b4bc1","slug":"201523536684-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और छह लाख का दहेज नहीं देने पर तोड़ दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और छह लाख का दहेज नहीं देने पर तोड़ दी शादी
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। तिलियानी गांव निवासी एक युवती की शादी तय हो गई लेकिन ससुरालीजनों ने दहेज की मांग रख दी। इस पर परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने की असमर्थता जाहिर की। लड़के पक्ष ने शादी करने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव तिलियानी निवासी सुनीता ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा है कि उन्हाेंने पुत्री की शादी फर्रुखाबाद के गांव टिलयन बीबीगंज निवासी हनुमानदास के पुत्र भानू शाक्य के साथ तय की थी। 20 दिसंबर 2015 को गोदभराई की गई। एक जुलाई 2016 को शादी की तारीख तय हुई थी, लेकिन शादी से पूर्व ही लड़के पक्ष के लोग दहेज में वेगनआर कार व छह लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न करने पर उक्त लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया था।
इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं मगर कोई भी नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पीड़िता ने राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से गुहार लगाई। मंत्री ने मामले में एसपी राजेश एस से तथ्यों को जांच परख कर कार्रवाई किए जाने की बात कही। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हनुमानदास, बाबूराम, महेंद्र सिंह, श्याम देवी, भानू शाक्य, आलोक कुमार उर्फ सानू निवासी गांव टिलयन बीबीगंज फर्रुखाबाद और रिश्तेदार राजकुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।