फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस पर पथराव, चौकी प्रभारी की फूंकी बाइक

पुलिस पर पथराव, चौकी प्रभारी की फूंकी बाइक

Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव, चौकी प्रभारी की फूंकी बाइक

विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। उधारी के रुपयों को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों को दबंगों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस जब आरोपियों को जीप में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो इनके परिवारीजन जीप के आगे खड़े हो गए। पुलिस पर पथराव करने के साथ ही खोखा और चौकी प्रभारी की बाइक जला दी।

कई थानों की फोर्स आने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है। वहीं रिपोर्ट दर्ज करके अन्य हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर निवासी अजय कुमार का गांव के ही अभिषेक से उधार के रुपये को लेकर बुधवार देर शाम विवाद हो गया। दोनों में झगड़ा होते देख किसी ने 100 नंबर पर सूचना दे दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही यूपी-100 के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी जब झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़ कर ले जाने लगे तो आरोपी परिवारीजनों और ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अलीपुरखेड़ा चौकी प्रभारी रमेश चंद्र वर्मा बाइक से हेड कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह, एक होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी अभिषेक, अजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया। तो इनके परिवारीजनों विजय कुमार, ललई, किशन, सेवक और घर की महिलाएं व अन्य ग्रामीणों के साथ लेकर खोखा और समीप खड़ी चौकी इंचार्ज की बाइक में भी आग लगा दी।

पुलिस ने जब विरोध किया तो आरोपी के परिवारीजनों और अराजकतत्वों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स लेकर सीओ भोगाव परमानंद पांडेय, इंस्पेक्टर भोगांव शशिकांत शर्मा भी पुलिसबल के साथ पहुंच गए।

बड़ी संख्या में पुलिसबल के आने के बाद पुलिस पर पथराव कर उपद्रवी भाग गए। जिसके बाद पुलिस पकडे़ गए दोनों ही आरेापियों को थाने ले गई। रात भर थाने में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

चौकी प्रभारी की तहरीर पर एक पक्ष के किशन सेवक, शीला देवी, अजय , ललई, विजय व दूसरे पक्ष के अभिषेक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। गिरफ्तार अजय व अभिषेक को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों की मानें तो गांव दलपतपुर निवासी अजीत लकड़ी के खोखा में परचून की दुकान रखे हुए था। साथ ही कच्ची व गैर प्रांत की शराब की बिक्री करता था। शराब के उधारी के रुपये के चलते ही विवाद हुआ था। चौकी इंचार्ज ने खोखा में


एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गांव दलपतपुर में हुई घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed