फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोरी गए असलाह चुनाव में बढ़ा सकते हैं मुसीबत

चोरी गए असलाह चुनाव में बढ़ा सकते हैं मुसीबत

Wed, 15 Nov 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी गए असलाह चुनाव में बढ़ा सकते हैं मुसीबत
शस्त्र - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले से चोरी हुए शस्त्र भी निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। पुलिस अभी तक चोरी गए असलहों का पता नहीं लगा सकी है। वर्ष 2016 से अभी तक तीन घटनाओं में चार असलाह चोरी के मामले दर्ज हैं। इधर, चुनाव के मद्देनजर इसे लेकर खुफिया विभाग भी सतर्क है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव को लेकर शत प्रतिशत शस्त्र जमा कराए जाने की प्रशासन की कवायद जहां अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। वहीं चोरी गए शस्त्र भी दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस अभी तक चोरी गए शस्त्रों के बारे में पता नहीं लगा सकी है। खुफिया तंत्र भी जानकारी जुटाने में नाकाम साबित हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2016 में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी स्थित एक घर में नकब लगाकर चोरी की वारदात हुई थी। चोर एक रिवाल्वर भी उठा ले गए थे। जिसका अभी कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मोहल्ला राजा का बाग निवासी एक गैस एजेंसी संचालिका के घर में चोरी के दौरान चोर उनके भाई की रिवाल्वर और कारतूस भी गए थे। इसके बारे में भी पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी।

वर्ष 2017 में भाजपा के पूर्व विधायक रहे अशोक चौहान के आवास के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर राइफल और बंदूक चोरी हो गई थी। पुलिस और खुफिया विभाग ने शस्त्र बरामदगी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। पर, बरामदगी के नाम पर हाथ खाली ही रहे।


तीन चोरी की वारदातों में कुल चार शस्त्र और कारतूस चोरी हुए। ये असलहे निकाय चुनाव में प्रशासन के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह कहते हैं कि शस्त्र चोरी के मामले दर्ज हैं। थाना पुलिस के साथ ही मुखबिर तंत्र भी सक्रिय किया गया है। चोरी गए असलहों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed