फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिकोहाबाद में पकड़े गए चीन के नागरिक पर चलेगा केस

शिकोहाबाद में पकड़े गए चीन के नागरिक पर चलेगा केस

Sun, 10 Sep 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद में पकड़े गए चीन के नागरिक पर चलेगा केस
- फोटो : Chinese Film Insider
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सूर्या बीड्स में मोती फैक्ट्री की आड़ में चल रहे आतिशबाजी बनाने के अवैध कारोबार के मामले में पुलिस और प्रशासन की जांच लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन


फैक्ट्री में विस्फोट के दौरान पकड़े गए चीन के नागरिक से पूछताछ के बाद आईबी और पुलिस की संयुक्त रिपोर्ट तैयार हो रही है। जानकारी के अनुसार जांच में चीन का व्यक्ति अवैध रुप से आतिशबाजी बनाने में लिप्त मिला है। ऐसे में उस पर केस चलने के साथ जेल भी हो सकती है।
विज्ञापन


शिकोहाबाद औद्योगिक क्षेत्र में विगत छह सितंबर को आतिशबाजी के स्टॉक में हुए विस्फोट के बाद बड़ा खुलासा यह हुआ कि चाइना से मंगाए जा रहे विस्फोटक पदार्थों से चीन के नागरिक माथेरा की देखरेख में अवैध रूप से आतिशबाजी बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़े चीन के युवक से छह सितंबर की शाम से पूछताछ चल रही है। सात सितंबर से आईबी अफसरों ने डेरा डाल रखा है। भाषा की दिक्कत पर आगरा से ट्रांसलेटर बुलाने के साथ मोबाइल एप की मदद ली गई है।

क्राइम ब्रांच के साथ खुफिया विभाग की टीम अलग से पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार को आगरा पर्यटन थाने के प्रभारी शिकोहाबाद पहुंचे और करीब छह घंटे तक ट्रांसलेटर के जरिए चीन के नागरिक से पूछताछ की। चीन के व्यक्ति पर वीजा और पासपोर्ट मिला है।

उसके पास नवंबर तक का वीजा है। अभी तक की पड़ताल में साफ हो चुका है कि वीजा भारत में आकर पटाखे बनाने के अवैध कारोबार का नहीं है, लेकिन शिकोहाबाद की फैक्ट्री में चीन के नगरिक की देखरेख में आतिशबाजी बन रही थी। मशीन वो खुद आपरेट करता था। मजदूरों को भी दिशा निर्देश इशारों में देता था।

आईबी और पुलिस की जांच रिपोर्ट इस ओर साफ इशारा कर रही है कि चीन का यह व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे बना रहा था और इस पर केस चलेगा। विदेश अधिनियम के उल्लंघन का केस बन सकता है। मामले की रिपोर्ट चीनी दूतावास भी भेजी जाएगी। इसके लिए आईबी और पुलिस की संयुक्त रिपोर्ट तैयार हो रही है।

फिरोजाबाद के एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि अभी तक हुई जांच में पता चला है कि चीन का नागरिक अवैध रूप से पटाखे बना रहा था। मामले में जितनी भी एजेंसियां जांच कर ही हैं उनकी संयुक्त रिपोर्ट तैयार हो रही है। रिपोर्ट के आधार पर चीन के नागरिक पर आरोप तय होेंगे और केस चलने के साथ उसे जेल भी भेजा जा सकता है।


ट्रांसलेटर की बात की क्रास चेकिंग भी

मामला चूंकि विदेशी नागरिक से जुड़ा है इस लिए इस मामले में जांच कर रही सभी एजेंसियां फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं। आईबी, क्राइम ब्रांच, गुप्तचर शाखा, पुलिस, पर्यटन थाना आगरा की रिपोर्ट में एक-एक बिंदु का बारीकी से न केवल परीक्षण किया जा रहा है वहीं ट्रांसलेटर से चीन के व्यक्ति की भाषा को जिस रुप में बताया है उसकी क्रास चेकिंग भी अधिकारी करा रहे हैं।


चीन के नागरिक ने की थी भागने की कोशिश

पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट की घटना के बाद चीन के नागरिक ने खेतों की ओर भागने की कोशिश की थी। औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े एक कारोबारी ने पुलिस को इशारा किया था कि संदिग्ध व्यक्ति भाग कर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed