फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लाखों की ठगी का आरोपी डायरेक्टर पुलिस ने दबोचा

लाखों की ठगी का आरोपी डायरेक्टर पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Sep 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
लाखों की ठगी का आरोपी डायरेक्टर पुलिस ने दबोचा
demo pic
फिरोजाबाद। फर्जी कंपनी बनाकर लाखों रुपये के घपले के दूसरे आरोपी को थाना उत्तर पुलिस ने दबोच लिया। वह जिला कारागार में गौरवशंकर से मिलने की फिराक में आया था।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के होटल गर्ग में पिछले दिनों एक कंपनी के डायरेक्टर गौरव शंकर को दबोच लिया था। गौरव शंकर के अलावा उसके साथियों ने मिलकर इंडियन एग्रीकल्चरल एवं रिसर्च सेंटर के नाम से कंपनी का संचालन किया था।
विज्ञापन


वह कई लोगों का लाखों रुपया लेकर गायब हो गए थे। थाना दक्षिण क्षेत्र के नई बस्ती निवासी युवकों ने उसे और पैसा दिलाने के बहाने बुला लिया था। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में छापामार कार्रवाई करके पुलिस ने गौरव शंकर को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी को सूचना ये मिली कि कंपनी का दूसरा डायरेक्टर रायबरेली जिला थाना सरेनी के गांव लछई खेड़ा निवासी शिवप्रसाद पुत्र रामगुलाम जेल में गौरव शंकर से मिलने आया है।

पुलिस ने उसका पीछा करके स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से उसे पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना उत्तर ने बताया कंपनी के डायरेक्टर को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed