फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेगम ड्योढ़ी में दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव

बेगम ड्योढ़ी में दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव

Sat, 19 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बेगम ड्योढ़ी में दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव
आगरा। थाना कोतवाली के बेगम ड्योढ़ी में गुरुवार देर रात दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गया। एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पथराव भी किया गया। इससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर बलवे का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


बेगम ड्योढ़ी में रात को एक घर में शादी समारोह चल रहा था। मोहल्ले में ही ललित की परचून की दुकान के पास कुछ युवक खड़े थे। इनमें से क्षेत्र के रहने वाले नासिर ने संजीव और धर्मेंद्र पर टिप्पणी कर दी। इस पर उनके बीच विवाद होने लगा। गालीगलौज होने पर क्षेत्र के दोनों समुदाय के लोग जुट गए। उन्होंने किसी तरह मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद नासिर और उसके साथी आए। उन्होंने क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति तुलसीराम के घर पर हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ कर दी। आसपास के लोगों के जुटने पर पथराव होने लगा। इससे शादी समारोह में भी अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए।


पुलिस ने मौके से नासिर को पकड़ लिया। थाना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि नासिर सहित 7-8 अज्ञात के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। नासिर को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed