फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मुख्यमंत्री के ट्वीट का डीएम ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री के ट्वीट का डीएम ने लिया संज्ञान

Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ट्वीट का डीएम ने लिया संज्ञान
मैनपुरी। थाना भोगांव निवासी एक युवक ने डीएम से न मिल पाने के बाद सीएम को ट्वीट कर न्याय दिलाने की मांग की। जिस पर सीएम कार्यालय से जिलाधिकारी को पीड़ित की शिकायत सुनने के निर्देश दिए गए। शनिवार को पीड़ित कलक्ट्रेट पहुंचा। मगर फिर भी डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। डीएम का कहना था कि वह समाधान दिवस में गए हुए थे इस वजह से नहीं मिल सके।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र निवासी अल्केश भदौरिया एक समस्या को लेकर कई दिनों से डीएम यशवंत राव से मिलने के लिए कलक्ट्रेट आ रहे थे। मगर व्यस्तता के चलते उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को भी वह डीएम से मिलने पहुंचे मगर मुलाकात का समय खत्म होने के चलते नहीं मिल सके। जिसके बाद अल्केश ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर न्याय दिलाने की मांग की। सीएम कार्यालय पर ट्वीट पर संज्ञान लिया गया और डीएम को पीड़ित से मिलकर उसकी बात सुनकर समस्या निस्तारण को कहा गया। अगले दिन अल्केश कलक्ट्रेट डीएम से मिलने पहुंचा लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। क्यों कि डीएम कार्यालय पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


सीएम कार्यालय से आए ट्वीट पर डीएम द्वारा संज्ञान न लिए जाने के इस मामले को लेकर डीएम की कार्यशैली को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं। वहीं डीएम का कहना है कि उन्होंने रात को पीड़ित को फोन कर मिलने के लिए सुबह बुलाया था। मगर समाधान दिवस में पुलिस कप्तान के साथ चले जाने की वजह से वह नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed