{"_id":"5978e14b4f1c1bac438b4597","slug":"201501094219-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में श्रमिकों के बीच मारपीट, पांच लोग हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में श्रमिकों के बीच मारपीट, पांच लोग हिरासत में
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित श्याम ग्लास फैक्ट्री में श्रमिक का मोबाइल चोरी होने पर श्रमिकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की श्रमिकों में मारपीट हो गई। इससे कारखाने में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
लेबर कालोनी निवासी गुल्फाम अपने भाई अरमान के साथ दक्षिण थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित श्याम ग्लास फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार को अरमान का मोबाइल फोन चोरी हो गया। गुल्फाम को जानकारी हुई कि अरमान का मोबाइल दतौजी निवासी नीटू के पास है।
गुल्फाम ने अरमान के मोबाइल के बारे में जब नीटू से पूछताछ की तो दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। श्रमिकों ने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से सोनू निवासी करबला दक्षिण और नीटू को हिरासत में लिया, जबकि दूसरे पक्ष से गुल्फाम, अनिल निवासी विराट कारखाने के पास सुहागनगर और शंभू दयाल निवासी नगला विशभनू को हिरासत में लेकर मामले को शांत करा दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि मामले की जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।