{"_id":"5972353b4f1c1bf3368b4679","slug":"201500656955-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट मंगाया, पार्सल में निकली कागज की रद्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैबलेट मंगाया, पार्सल में निकली कागज की रद्दी
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। टीवी पर विज्ञापन देखकर आनलाइन टैबलेट की बुकिंग करने पर एक व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पार्सल में टैबलेट की जगह कागज की रद्दी निकली। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
आवास विकास कालोनी निवासी राजेश कुमार सागर ने नौ अप्रैल को टीवी पर डाटाविंड कंपनी के टैबलेट का विज्ञापन देखा था। इस पर टोल फ्री नंबर पर काल करके टैबलेट बुक करा दिया। दो दिन बाद राजेश के मोबाइल पर सात दिन में डिलीवरी का मैसेज आया।
18 अप्रैल को टैबलेट की डिलीवरी कोरियर कंपनी के प्रतिनिधि प्रमोद ने कर दी। 3600 रुपये भी ले लिए। राजेश ने जब पार्सल को खोला तो देखा कि पार्सल में रद्दी है। यह देखकर राजेश के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने कोरियर कंपनी के प्रतिनिधि से शिकायत की लेकिन उसने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। कंपनी में शिकायत करने की बात कहकर चला गया। कंपनी में शिकायत करने पर भी अब तक टैबलेट नहीं दिया गया है।
पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए। जगदीशपुरा पुलिस ने डाटाविंड इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड और ईकॉम एक्सप्रेस कोरियर सर्विस लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम सेल का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी हैं वारदात
हाल ही में एत्माद्दौला क्षेत्र मेें एक युवक ठगी का शिकार हुआ था। उसने कंपनी का काल करके मोबाइल मंगाया था। हालांकि पार्सल में गोबर का कंडा निकला था।