फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महर्षिपुरम में लोगों ने पकड़े दो संदिग्ध युवक

महर्षिपुरम में लोगों ने पकड़े दो संदिग्ध युवक

Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
महर्षिपुरम में लोगों ने पकड़े दो संदिग्ध युवक
आगरा। महर्षिपुरम में शनिवार सुबह लोगों ने चंदा मांगने आए तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई लगाई। एक युवक भाग निकला। दो को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगोें को आशंका है कि युवक चंदा मांगने के बहाने घरों की रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन


महर्षिपुरम कालोनी में गुरुवार को डाक्टर अतुल बंसल के घर में चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। इसके बाद से लोग दहशत में हैं। वे कालोनी में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हैं। शनिवार सुबह तीन युवक आए थे। एक युवक ने एक कोठी की घंटी बजाई। गृहस्वामी बाहर निकलकर आए तो उनसे चंदा मांगने लगा। गृहस्वामी ने चंदा देने से मना कर दिया। तब युवक ने कहा कि पिछली साल भी चंदा दिया था। इस बार क्यों मना कर रहे हो।
विज्ञापन

गृहस्वामी को युवक पर शक हो गया। उन्होंने पूछताछ की। तब युवक ने अपने दो और साथी फोन करके बुला लिए। तीनों युवक खुद को बरेली का बताने लगे। कहा कि वह एक मंदिर के लिए चंदा जुटा रहे हैं। उनकी बातों पर शक होेने पर गृहस्वामी ने अन्य लोगों को इकट्ठा कर युवकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई लगाई। इस बीच एक युवक भाग निकला। सौ नंबर पर फोन किया। मगर, आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में लोगों ने एसएसपी को कॉल करके जानकारी दी। इसके बाद ही थाना सिकंदरा पुलिस आई। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि युवकों के घर के पते से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों का कहना है कि युवक के चंदा मांगने के बहाने घरों की रेकी करने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed