फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 died due to avaidh khanan in yamuna

यमुना में अवैध खनन से बने गड्ढों ने ली दो जान

Mon, 13 Jul 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो अमर उजाला आगरा। Updated Mon, 13 Jul 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
2 died due to avaidh khanan in yamuna
यमुना में नहाने के दौरान डूबे बालक सनी और अंकुश के शव रविवार की दोपहर को गोताखोरों ने खोज निकाले। शव नदी में खनन के लिए खोदे गए गड्ढों में फंसे हुए थे।
विज्ञापन


बता दें, जगजीवन नगर, टेढ़ी बगिया के छह बच्चे शनिवार की शाम को यमुना में नहाने के दौरान डूब गए थे। चार बच्चों को बचा लिया गया था, जबकि अंकुश और सनी का पता नहीं चल सका था। देर शाम तक पीएसी के जवानों ने उनकी तलाश की थी। रविवार सुबह से ही बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। सनी का शव एक गड्ढे में फंसा मिल गया। दोपहर को अंकुश का शव भी गड्ढे से गोताखोरों ने निकाल लिया। दोनों शवों के मिलने पर बस्ती में कोहराम मच गया। घरवाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस पर दोनों के शव उन्हें सुपुर्द कर दिए गए। घरवालों ने बताया कि चार दिन पहले भागवत कथा का कलश विसर्जन करने के लिए बस्ती के लोग यमुना में गए थे। वहां सनी और अंकुश भी गए थे। बच्चों ने नदी में खूब मौज मस्ती की थी। इसके बाद से बस्ती के बच्चों के साथ तीन दिन से लगातार यमुना में नहाने जाने लगे थे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि दोनों की मौत का कारण यमुना में खनन के लिए खोदे गए गड्ढे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि यमुना में मशीनों से खनन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक तरफ मातम, दूसरी तरफ होता रहा खनन
दोनों बालकों के शव बरामद हुए तो यमुना किनारे पर कोहराम मच गया। खनन के गड्ढों ने दोनों की जान ले ली। इस घटना के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद खनन पर रोक नहीं लगाई गई। एक तरफ परिवारीजन बच्चों की लाशों को ले जा रहे थे तो दूसरी यमुना में खनन जारी था। ऐसा लगता है कि किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है। जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रालियां भी भरी जा रही थीं। लोगोें का आरोप है कि पुलिस की सांठगांठ के कारण रोक नहीं लग पा रही है। इसको लेकर हंगामा भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed