{"_id":"5aba447d4f1c1b2b618b5e51","slug":"191522156669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की गला दबाकर हत्या
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
husband murdered wife
कासगंज।
सिढ़पुरा के ग्राम भुजपुरा में मंगलवार देर शाम ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काव्या (23) निवासी नगला पटवारियान गंजडुंडवारा की शादी 2 फरवरी को सुरजीत सिढ़पुरा के साथ हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजनों ने विवाहिता का अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी न होनेे पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। किसी ग्रामीण ने मामले की जानकारी विवाहिता के मायके दे दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। विवाहिता का शव देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, पटियाली सीओ कर्मवीर सिंह भी मौके पर आ गए। विवाहिता के पिता ने पुलिस को पति, ससुर, चचिया ससुर देवेर, चचिया सास भारती के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।