फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म

घर में सो रही किशोरी से दुष्कर्म

Sat, 20 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रही किशोरी से  दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। घर में सो रही एक किशोरी से नामजद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने रो-रोकर परिवारीजनों को जानकारी दी। वहीं आरोपी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज न कराने का दबाव बनाया गया। शुक्रवार देर रात पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी मायके गई हुई थी। 18 जनवरी की रात वह घर के बाहर कमरे में लेटा हुआ था। रात करीब 10 बजे आरोपी संदीप पुत्र वीरेंद्र छत के रास्ते जीने से नीचे उतर आया। कमरे में सो रही किशोरी का मुंह बंद कर उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन



पीड़िता ने साथ हुई घटना की जानकारी पिता को दी उनके होश उड़ गए। वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जाने लगे तो आरोपी व परिवारीजनों ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। शुक्रवार देर रात पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी संदीप के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed