{"_id":"59a05adb4f1c1b88738b4860","slug":"191503681243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग से जला शादी का सामान और जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में आग से जला शादी का सामान और जेवरात
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ईदगाह स्थित कुतलूपुर में गुरुवार देर रात एक बजे जूता कारीगर के घर की दूसरी मंजिल स्थित कमरों में आग लग गई। हादसे के समय परिवारीजन छत पर सो रहे थे। उन्होंने पड़ोसी के घर में कूदकर खुद को बचाया। अग्निकांड में घर में रखा कीमती सामान सहित शादी के जेवरात और कपड़े जल गए। वहीं दूसरी घटना के दौरान शीतला गली में बंद घर में आग से सामान जल गया।
ईदगाह कुतलूपुर, रकाबगंज निवासी विनोद जूता कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि तीन मंजिला घर में भूतल पर पिता तोतीराम और भाई हरीशंकर, जबकि पहली मंजिल पर बेटा दिनेश का परिवार रहता है। विनोद, उसकी पत्नी बेबी और चार बच्चे दूसरी मंजिल पर दो कमरों में रहते हैं। गुरुवार रात को विनोद उसकी पत्नी और चारों बच्चे छत पर सो रहे थे। रात तकरीबन एक बजे पड़ोसियों ने कमरों से धुआं निकलता देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिवारीजन जाग गये। आग की लपटें उठने पर विनोद परिजनों सहित पड़ोसी की छत पर कूद गया।
तत्पश्चात लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किये। सूचना पर दो दमकल आ गईं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। विनोद ने बताया कि आग से फ्रिज, टीवी सहित सभी सामान जल गया। बेटे की शादी के लिए 60 हजार रुपये, एक लाख के जेवरात और कपड़े रखे थे। वह भी आग में जल गए, उनके पास कुछ नहीं बचा है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से राहत दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना शीतला गली की है, यहां रहने वाले नवीन गोस्वामी के घर पर ताला लगा हुआ है। गुरुवार रात 12 बजे पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठती देखीं। इस पर पुलिस को सूचना दी। फायरब्रिगेड की दमकल भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि कमरे में लगे एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। घर पर ताला लगा हुआ था। परिवार बाहर रह रहा है।