फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गोली लगने से किशोरी की मौत

गोली लगने से किशोरी की मौत

Thu, 03 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से किशोरी की मौत
फाय‌र‌िंग
मथुरा। हाईवे से सटी श्रीनाथपुरम कालोनी में बुधवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने के एक किशोरी की मौत हो गई। गोली उसे सीने और पैर में लगी है। पुलिस का कहना है कि मामा की लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। गोली कैसे चली? इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव दलौता निवासी बिजेंद्र सिंह की 16 वर्षीय बेटी आरती चार दिन पहले थाना हाईवे की श्रीनाथपुरम् कालोनी में अपने मामा बनवारी लाल के घर आई थी। बनवारी लाल एक प्राइवेट बैंक में सुरक्षाकर्मी हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को करीब पांच बजे आरतीको गोली लग गई। घटना से हड़कंप मच गया। लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के गोली कैसे लगी यह साफ नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि बनवारी लाल लोडेड बंदूक को चारपाई पर रखकर टॉयलेट चले गए थे।

इसी दौरान गोली चल गई। बंदूक से गोली कैसे चली? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घटना के बावत कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed