फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बल्केश्वर में मामूली बात पर पथराव, छह घायल

बल्केश्वर में मामूली बात पर पथराव, छह घायल

Tue, 25 Jul 2017 01:04 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
बल्केश्वर में मामूली बात पर पथराव, छह घायल
fight
आगरा। न्यू आगरा के आदर्श नगर में रविवार रात को दो पक्षों में मामूली बात पर कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आदर्श नगर, बल्केश्वर में रामप्रकाश राठौर और बॉबी के घर बराबर में है। रामप्रकाश के घर में रंकेश किराये पर रहता है। कुछ दिन पहले रंकेश की पत्नी की मौत हो गई थी। तब से बॉबी कहता है कि उसकी पत्नी का भूत दिखाई देता है। उसके बच्चों को बुरे सपने आते हैं। उसके लिए कुछ उपाय कराओ। कई बार रंकेश पर कमेंट कर चुका है।
विज्ञापन


रविवार रात को 11 बजे बॉबी बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में रामप्रकाश मिल गया। दोनों में कहासुनी हो गई। रामप्रकाश ने बॉबी की पिटाई कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आ गए और पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रामप्रकाश, उसके बेटे बंटी, मनीष, योगेश, पत्नी राजवती और दूसरे पक्ष के बॉबी सहित अन्य लोगों को चोट आईं। रामप्रकाश और उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed