फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फूलगढ़ी में डीएसटीओ पर हमला, घर में छिपकर बचाई जान

फूलगढ़ी में डीएसटीओ पर हमला, घर में छिपकर बचाई जान

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फूलगढ़ी में डीएसटीओ पर हमला, घर में छिपकर बचाई जान
police - फोटो : Demo Pic
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव फूलगढ़ी में मनरेगा और इंदिरा आवास की जांच करने गईं जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी (डीएसटीओ) और उनकी टीम की जान के लाले पड़ गए। जांच में गड़बड़ी मिलने पर पूर्व प्रधान और उसके समर्थक जांच दल पर लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


जान बचाने को डीएसटीओ और कर्मचारी एक डाक्टर के घर में छिप गईं। इसी दौरान पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच गोलियां चलने लगीं। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जांच टीम को सुरक्षित निकला। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। मामले में ग्राम प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


छाता ब्लाक के गांव फूल गढ़ी सात बिसा के ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह ने पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सरिता सिंह टीम के साथ मंगलवार शाम गांव फूलगढ़ी पहुंची। इंदिरा आवासों की जांच करने लगीं। सरिता सिंह ने बताया कि गांव में तीन आवासों की जांच की तो पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान अपने-अपने समर्थकों के साथ आ गए।

जांच में कई खामियां पकड़ में आईं। इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोग हमारी टीम की ओर लाठी डंडा लेकर दौड़ पडे़। टीम ने एक डाक्टर के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। डीएसटीओ ने बताया कि वह और उनके साथ गए कर्मचारी डाक्टर के घर में छिप गए तो तभी गांव में गोलियां चलने की आवाज आने लगी। सरिता सिंह ने अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक लाभार्थी देवकी ने पूर्व प्रधान के कहने पर अपने देवर जोगिन्दर का आवास दिखाया तो वर्तमान प्रधान ने आपित्त जताई। वह यह कहते हुए टीम को ले जाने लगा कि चलिए मैं आपको इसके आवास तक ले चलता हूं।


इसी बात को लेकर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान में टकराव हो गया। इसमें पूर्व प्रधान पक्ष के हरेंद्र, तिहेंद्रर, बनवारी घायल हो गए। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह, पूरन, रामचरन, राम किशोर, दलवीर, गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed