{"_id":"593c214a4f1c1b99458b457a","slug":"191497112906-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार रुपये के लिए हुई थी चांदी कारोबारी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन हजार रुपये के लिए हुई थी चांदी कारोबारी की हत्या
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव(मथुरा)। हाथरस के चांदी कारोबारी कुंवर पाल सिंह की हत्या तीन हजार रुपये के लिए कर दी गई थी। कारोबारी ने रूहेरी के मुकेश से तीन हजार रुपये वापस करने को कहा तो उसने कर्जा लौटाने की जगह कुंवरपाल की जान ले ली। हत्या के बाद शव बलदेव क्षेत्र में फेंक दिया। कर्जा लौटाने और माफी मांगने के बहाने से आरोपियों ने कारोबारी को बुलाया था।
थाना बलदेव के थानाध्यक्ष बलदेव दुर्गेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हाथरस के थाना हाथरस गेट अंतर्गत गांव नगला जोगिया निवासी चांदी कारोबारी 55 वर्षीय कुंवर पाल सिंह पुत्र रूप सिंह का शव बलदेव के गांव भरतियां में तीन जून को मिला था। मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
बलदेव पुलिस ने शुक्रवार को एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य हत्यारोपी मुकेश पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम रूहेरी ने चांदी कारोबारी से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। कारोबारी ने पैसे मांगने के लिए दबाव बनाया तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। हत्यारोपी चिढ़ गया। उसने अपने व मृतक के परिचित नीरज निवासी नगला भूरा थाना हाथरस को अपने साथ मिला लिया।
विज्ञापन
नीरज ने कारोबारी कुंवरपाल सिंह को बहलाया कि मुकेश तुमसे माफी मांग कर तुम्हारे पैसे वापस करना चाहता है। मृतक कुंवरपाल सिंह नीरज की बातों में आ गया। तीनों तीन मई को दाऊजी दर्शन के लिए आ गए।
यहां पहले दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ शराब पी। फिर कुंवरपाल सिंह को भरतिया के जंगलों में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्य हत्यारोपी मुकेश को पकड़ लिया गया है। अभी नीरज पुलिस की पकड़ से बाहर है।