फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Thu, 17 May 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरिया में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। शव घर के कमरे के एक कुंडे में लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर मायके के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति व अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के थाना सैफई क्षेत्र के गांव भागीपुर निवासी कृष्णमुरारी ने करीब 10 वर्ष पूर्व पुत्री वैजयंती की शादी थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी अशोक कुमार के साथ की थी। 10 वर्ष के अंतराल में वैजयंती ने तीन बच्चों को जन्म दिया। बुधवार को उसका शव घर के एक कमरे में कुंडे पर लटका होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। उधर, पड़ोसियों की सूचना पर मायके के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


ससुुरालीजन घर से भाग चुके थे। मृतका के परिजनों ने पति व अन्य ससुरालीजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में फंदा कसने से मौत की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed