फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पति से कहासुनी पर महिला ने लगाई फांसी

पति से कहासुनी पर महिला ने लगाई फांसी

Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पति से कहासुनी पर महिला ने लगाई फांसी
आगरा। न्यू आगरा की नसीराबाद कालोनी में बुधवार दोपहर को मायके में महिला ने पति से कहासुनी के बाद फांसी लगा ली। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। परिवारीजनों ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नसीराबाद कालोनी, मऊ राड खंदारी निवासी नियाज खान ठेकेदार हैं। उन्होंने बेटी रिया खान की शादी 14 फरवरी 2011 को मसजिद का नगला, टूंडला निवासी वसीम रजा से की थी। वसीम रेलवे में क्लर्क है। उनका चार साल का बेटा अदनान है। आरोप है कि ससुराली दहेज के लिए रिया का अक्सर उत्पीड़न करते थे। इस कारण उसे मायके में रहना पड़ता था। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कई बार घरवालों ने समझाने का प्रयास किया। इस पर पति उसे ससुराल ले जाता था। पंचायत भी की, लेकिन उनकी मांग बंद नहीं हुई। 21 नवंबर को रिया को पति ने पीटा। इसके बाद बेटे अदनान के साथ घर भेज दिया। मंगलवार को पति घर आ गया। दोनों में बातचीत हुई। बुधवार को रिया की पति से कहासुनी हो गई। वह पहली मंजिल पर कमरे मेें चली गई। दोपहर 12 बजे मां राबिया कमरे में गईं तो रिया का शव फांसी पर लटका मिला। मां की चीख निकल गई। घटना की जानकारी पर परिवारीजन आ गए। उन्होंने पति को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि पिता नियाज की तहरीर पर पति, सास, जेठ, ननद, भांजे के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पत्र से बताती थी मां-बाप को आपबीती
आगरा। परिवारीजनों का कहना है कि रिया को ससुराली फोन पर बात भी नहीं करने देते थे। उसकी मोबाइल पर रिकॉर्डिंग भी कर लेते थे। इस कारण रिया से कह दिया था कि वह अपनी आपबीती पत्र पर लिखकर भेजा करे। इस कारण रिया तकरीबन दो साल से पत्र लिख ससुराल में होने वाले उत्पीड़न के बारे में जानकारी देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed