{"_id":"599480284f1c1b31768b45aa","slug":"181502904360-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता तुड़वाने की कर रहा कोशिश, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ता तुड़वाने की कर रहा कोशिश, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का एक युवक ने जीना मुश्किल कर दिया है। युवती एक होटल में काम करती थी। युवक से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ महीने बाद युवती ने रिश्ता तोड़ दिया। अब युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा है। उसकी फोटो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर डाल दी हैं। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती एक साल पहले नुनिहाई स्थित एक होटल में काम करती थी। टेढ़ी बगिया का एक युवक भी होटल में काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। छह महीने पहले युवती का रिश्ता तय हो गया। इस पर युवती ने नौकरी छोड़ दी। इसकी जानकारी पर युवक ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। होटल में उसके साथ खिंचे फोटो को सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर डाल दिया।
युवती ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। उसके ससुराल में भी फोटो भेज दिया। इससे उसका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। एक माह पहले युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मंगलवार को वह दवा लेकर लौट रही थी। तभी युवक ने उसे देख लिया। उसे फोन किया। शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर अगवा करने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना में शिकायत की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। वह होटल से फरार हो गया है।