फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ट्रक ने मारी आसफाबाद रेलवे फाटक में टक्कर,जाम

ट्रक ने मारी आसफाबाद रेलवे फाटक में टक्कर,जाम

Sun, 16 Jul 2017 12:13 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने मारी आसफाबाद रेलवे फाटक में टक्कर,जाम
रेलवे क्रासिंग। - फोटो : Getty Images
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। आसफाबाद रेलवे फाटक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दिल्ली हावडा रेल मार्ग वाधित होने के साथ ही फाटक पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर रेलवे कर्मचारियों ने फाटक को सही किया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी राजेश कुमार पुत्र श्यामबाबू ट्रक लेकर नसीरपुर से फिरोजाबाद आ रहा था। आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप राजेश ने संतुलन खो दिया और ट्रक फाटक से टकरा गया।
विज्ञापन


इसके चलते फाटक टूट गया। फाटक टूट जाने के कारण पांच मिनट के लिए दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग वाधित होने के साथ ही फाटक पर जाम लग गया। सूचना पर एसआई रमेश चंद्र चौधरी, हैंड कांस्टेबिल डीके सिंह, सिपाही बलवीर सिंह और विनय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी ट्रक चालक मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रेलवे कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फाटक को ठीक किया। तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed