फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी को आगरा कैंट स्टेशन पर छोड़ गया पति

पत्नी को आगरा कैंट स्टेशन पर छोड़ गया पति

Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को आगरा कैंट स्टेशन पर छोड़ गया पति
आगरा। प्रेम विवाह करने वाली युवती को पति धोखा देकर आगरा कैंट स्टेशन पर छोड़ गया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम को तकरीबन 21 वर्षीय युवती पति की तलाश में घूम रही थी। लोकल टूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने उससे पूछताछ की। इस पर युवती ने छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) निवासी नेहा (बदला नाम) बताया। उसने बताया कि पति राजाबाबू के साथ आई थी। पति उसे नाश्ता लेने की कहकर स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। वह अब घर नहीं लौटना चाहती है, क्योंकि उसने एक साल पूर्व बुलंदशहर के राजाबाबू के साथ प्रेम विवाह किया था। इस पर एलटीए के अध्यक्ष ने पुलिस को जानकारी दी। वह पुलिस के साथ एसएन मेडिकल कालेज स्थित आशा ज्योति केंद्र पहुंचे। यहां काउंसलर नहीं थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को केंद्र में रखने से मना कर दिया। इस पर महफूज संस्था के कोआर्डिनेटर नरेश पारस की मदद ली गई। देर रात तक महिला को केंद्र में रखे जाने को लेकर तमाम औपचारिकताओं के बाद जगह मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed