फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

Thu, 15 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवक को मारी गोली, गंभीर घायल
सहावर (एटा)। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव किसौल में बुधवार देर रात युवक शिवकुमार (18) को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां डॉक्टरों ने गंभीर हाल में उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शिवकुमार गांव के ही मेघ सिंह के यहां मजदूरी पर मिट्टी डालने का कार्य कर रहा था। उसी समय किसी ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कनपटी पर लगी, इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर अन्य मजदूर और ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होते ही युवक के परिवारीजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नगढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की स्थिति गंभीर होने के चलते परिवारीजन युवक को लेकर अलीगढ़ गए हैं। अभी तक मामले की तहरीर उन्हें नहीं मिली है। घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed