फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परिवार को बेहोश कर चोरी करने वाले बंटी-बबली पकड़े

परिवार को बेहोश कर चोरी करने वाले बंटी-बबली पकड़े

Thu, 08 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
परिवार को बेहोश कर चोरी करने वाले बंटी-बबली पकड़े
जैथरा (एटा)। व्यापारी परिवार को बेहोश कर लाखों के आभूषण, नकदी उड़ाने वाले बंटी-बबली तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढे़। दोनों पर एसएसपी ने पांच-पांच हजार का इनाम रखा था। इनके कब्जे से पुलिस ने रिवाल्वर, दस कारतूस, नकदी तथा जेवरात बरामद किए। फरार दो अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गुरुवार सुबह जैथरा पुलिस ने चेकिंग करते समय आरोपी सरिता निवासी उत्तमनगर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, प्रशांत शर्मा निवासी थाना सिरसागंज फिरोजाबाद लालपुर से पकड़ा।
विज्ञापन


इनके कब्जे से एक रिवाल्वर, दस कारतूस, जेवर, सात सौ रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो अन्य साथी बाबा निवासी सिरसागंज, प्रदीप लोधी निवासी सादीपुर थाना सिरसागंज फिरोजाबाद के साथ योजना बनाई थी जिसमें बाबा ने सरिता को नशीला पदार्थ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
सात नवंबर 2015 को अवधेश गुप्ता निवासी मेन मार्केट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरिता निवासी फिरोजाबाद आई और उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घरवालों को खिला दिया। जिससे सभी बेहोश हो गए। सरिता घर में रखी नकदी, ज्चैलरी, मोबाइल तथा 1 रिवाल्वर एक अन्य साथी की मदद से चोरी कर ले गई।


बताते है कि पीड़ित व्यापारी के घर पर घटना से कई साल पूर्व आरोपी सरिता ने हाईस्कूल के पेपर दिए थे। इसी दौरान ताल-मेल काफी बढ़ गया। सरिता का कहना था कि व्यापारी पर उनके पिता के रुपये थे जिसे उन्होंने लौटाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed