फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   --- फोटो --- संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत

--- फोटो --- संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत

Wed, 20 Mar 2019 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
--- फोटो --- संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत
आगरा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


फोटो
महिला का शव घर में मिला, पति फरार
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जसराना। थाना जसराना के गांव दिनौली गोरवा में एक महिला का शव घर में मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ जसराना मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।

सिकंदरा आगरा निवासी बबलू ने पुत्री अंजली (25) की शादी थाना जसराना के गांव दिनौली गोरवा निवासी दीपक पुत्र अशोक के साथ 2013 मेें की थी। शादी के बाद से दीपक शराब पीकर पत्नी को परेशान करने के साथ मारपीट करता था। बुधवार को बबलू को पड़ोसियों ने अंजली के मरने की सूचना दी। परिवार के साथ पहुंचे बबलू को अंजली का शव कमरे में पड़ा मिला। ससुरालियों पर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। महिला की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की। एसपी देहात राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कोतवाल को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीओ ओपी सिंह ने कहा कि महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जहां पति फरार हो गया, वहीं परिवार के दो लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed