{"_id":"5bb50935867a557ff5671510","slug":"171538591029-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने की हाइवे जाम करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रमिक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने की हाइवे जाम करने की कोशिश
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के ग्राम ढोलपुरा में मंगलवार को शाम मिले श्रमिक के शव के मामले में परिजनों ने फैक्ट्री संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। फैक्ट्री के संचालकों द्वारा कोई ध्यान नहीं देने पर परिजन रोड को जाम करने की तैयारी करने लगे। जानकारी होते ही अस्पताल में कई थानों का फोर्स पहुंच गया।
मंगलवार की शाम ढोलपुरा में श्रमिक का शव नाले के ही किनारे पड़ा मिला था। थाना लाइनपार पुलिस शव को मौके से उठाकर जिला अस्पताल लाई। परिजनों ने राजीव (34) पुत्र गंगा सिंह यादव निवासी जरौली खुर्द टूंडला के रूप में शिनाख्त की थी। परिजनों का आरोप था कि आठ वर्ष से तो राजीव फैक्ट्री में काम कर रहा था। फैक्ट्री संचालक की ओर से श्रमिक की मौत होने के बाद शव को बाहर फिंकवा दिया है। मृतक के भाई संजीव ने थाना लाइनपार पुलिस को एक तहरीर दे दी थी। श्रमिक के कागज तैयार होने के बाद उसके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
गुस्साए श्रमिक के परिजन हाइवे जाम करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ लाइनपार गीता सिंह, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबेे, दक्षिण लोकेंद्र सिंह, रामगढ़ भानुप्रताप, बसई मोहम्मदपुर दिनेश कुमार सिंह, नारखी प्रवींद्र कुमार सिंह को जिला अस्पताल बुला लिया। आखिर एसएचओ लाइनपार, दक्षिण ने फैक्ट्री संचालक से दोबारा से बातचीत की। बातचीत के बाद आखिर परिजनों एवं फैक्ट्री संचालक के मध्य समझौता हो गया। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से भी कुछ मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद ही श्रमिक के शव का पोस्टमार्ट्रम हो सका। एसएचओ लाइनपार गीता सिंह ने कहा कि मुआवजा को लेकर गतिरोध हो गया था पर बाद में दोनों पक्षों में सहमति हो गई।